फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक से गाली-गलौज

Mon, 03 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, मनैतापुर निवासी राजकुमार तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक अगस्त की रात करीब 10:20 बजे गांव के ही संतोष कुमार ने पुरानी रंजिश में उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी नहीं माना। इस दौरान धक्का-मुक्की में आरोपी के सिर पर भी चोट लग गई। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राधेश्याम को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें