धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा शुक्ल के निकट सोमवार की शाम राम जानकी मार्ग पर दो बाइक में टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सिकरीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घायल की पहचान धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम औटना निवासी अवधेश कन्नौजिया (26) पुत्र स्व. राम अवतार के रूप में हुई। दूसरे बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। संवाद