फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसे में युवक की मौत, पांच घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को अलग-अलग हुए हादसे में युवक की जहां मौत हो गई, वहीं पांच युवक घायल हो गए। घटना में घायल युवकों को पुलिस ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
बखिरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के उतरावल निवासी 27 वर्षीय जय प्रकाश मद्घेशिया पुत्र मिश्री लाल बुधवार देर शाम बाइक से बखिरा की ओर से जा रहे थे। उसी दौरान बखिरा क्षेत्र के हटवा निवासी सगे भाई 25 वर्षीय मोनू व 32 वर्षीय बाढू पुत्र नंद गोपाल बाइक से गुजर रहे थे। भड़ारी पुलिया के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनोंं युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल जय प्रकाश मद्घेशिया को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही जय प्रकाश की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि बुधवार देर शाम सूचना मिली कि मंगेरा के पास विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में मनोज गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी लहुरा देवा कोतवाली को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जबकि घायल धनंजय गुप्ता पुत्र अर्जुन प्रसाद गुप्ता निवासी बड़ेरिया बुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को परिजन मौके से इलाज के लिए अपने साथ बस्ती ले गए। घायल पंकज गुप्ता पुत्र चंद प्रकाश निवासी लहुरा देवा कोतवाली को मामूली चोट आने से परिजन अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें