धनघटा। सोमवार देर शाम हैंसर बाजार चौराहे पर वाहन की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
हैंसर गांव निवासी 40 वर्षीय नन्हें लाल सोमवार की रात करीब आठ हैंसर बाजार चौराहे पर किसी कार्य के लिए पैदल आए हुए थे। जब राम जानकी मार्ग को पार कर रहे थे। उसी समय पूरब दिशा से तेज रफ्तार के साथ गुजरे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोग उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नन्हे लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित भाई पन्नेलाल ने बताया कि मंगलवार को इलाज के दौरान नन्हे लाल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। शव को गांव पर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।