पुलिस भर्ती में तीन वर्ष की छूट की मांग कर रहे थे युवा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रकरण में मंगलवार की देर शाम आयु तीन वर्ष बढ़ाने के फैसले का युवाओं ने स्वागत किया।
बुधवार को तामेश्वरनाथ में युवाओं ने यूथ आइकाॅन प्रदीप सिंह सिसोदिया को माला पहनाकर स्वागत किया। युवाओं ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मांग की थी। इसके बाद देेर शाम आयु सीमा में छूट बढ़ा दी गई थी। प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को तीन वर्षों की छूट प्रदान कर दी। इससे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान करके सर्वसमाज का भला किया है।
खुशी जताने वालों में रमेश सिंह, यतेंद्र सिंह, डाॅ संजय सिंह, रजत सिंह, मार्तंड सिंह, नितिन सिंह, ओम पुष्पम भारती, राम फेर चौधरी, अष्टभुजा सिंह, गिरिजाशंकर सिंह, शैलेंद्र पांडेय, आजाद सिंह, राजा सिंह, जैकी वर्मा, प्रदीप पांडेय, रिंकू पांडेय, चंद्रकेश चौरसिया, महेश माझी आदि मौजूद रहे।