संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के गंगा देवरिया गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध हातात में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान संतोष शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा निवासी गंगा देवरिया के रूप में हुई। जिसकी तबियत खराब होने के बाद परिजन जिला अस्पताल में में भर्ती कराए थे। जहां पर मेडिसिन वार्ड में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। संवाद