खलीलाबाद क्षेत्र के बरहटा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बरहटा गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि बरहटा गांव निवासी मनोज पुत्र जगदीश (उम्र 39 वर्ष) को संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।