फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक की मौत, निजी अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप

Sat, 28 Oct 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में गलत इलाज से युवक की मौत का मामला सामने आया है। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक के भाई ने डीएम से जांच की मांग की है। डीएम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया है और एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बखिरा के बुंदीपार निवासी विशाल त्रिपाठी का कहना है कि उसके भाई जय प्रकाश त्रिपाठी (29) वर्ष को बुखार था। 17 अक्तूबर को उसे बखिरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। डॉक्टर ने इलाज के दौरान छह बोतल ग्लूकोज चढ़ाया और चार-पांच इंजेक्शन भी लगाया। जबकि डॉक्टर को पता था कि भाई को हार्ट का आपरेशन कुछ वर्ष पहले हो चुका है। आरोप है कि इलाज के दौरान ही भाई की तबीयत बिगड़ने लगी। शरीर ठंडा पड़ने लगा और खांसी भी आने लगी। डॉक्टर ने कहा कि परेशान न हों, घर ले जाएं। सुबह तक ठीक हो जाएंगे। रात में भाई को लेकर घर आ गए। भाई के शरीर में सूजन आ गया। अगले दिन सुबह फिर भाई को लेकर डॉक्टर के पास गए, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। कई बार फोन करने पर फोन नहीं उठाए। भाई को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। किसी तरह डॉक्टर ने फोन उठाया और बोले कि जिला अस्पताल लेकर जाओ। जिला अस्पताल लाए तो यहां पर डॉक्टर ने बताया कि अत्यधिक ग्लूकोज चढ़ने की वजह से मरीज के फेफड़े में पानी चला गया है। इन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जाएं। हम लोग भाई को लेकर लखनऊ के ऐ प्राइवेट हास्पिटल में ले गए। वहां भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। डॉक्टर ने कहा कि हार्ट के मरीज को छह बोतल ग्लूकोज क्यों चढ़वाया? उसके बाद परेशान होकर बखिरा के डॉक्टर के पास अपने भाई को भेजा तो डॉक्टर ने कहा कि केजीएमयू में भर्ती कराओ। वहां इलाज के दौरान 23 अक्तूबर को भाई की मौत हो गई। पीड़ित ने डीएम से कार्रवाई की मांग की और डॉक्टर की लापरवाही से खर्च हुए 10 लाख रुपये की भरपाई डॉक्टर से कराने की मांग की। इस मामले में डीएम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
00
बखिरा के बूंदीपार के रहने वाले विशाल त्रिपाठी ने क्षेत्र के एक डॉक्टर पर गलत तरीके से इलाज कराने का आरोप लगाया है, जिससे उनके भाई की मौत हो गई है। इस मामले में एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें