फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Sun, 22 Sep 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस्ती के लालगंज-महादेवां मार्ग स्थित हथियाए चौराहे की घटना
विज्ञापन

- धनघटा क्षेत्र के खरचा गांव का रहने वाला
- पिता को चार धाम की यात्रा के बस तक छोड़ने जा रहा था



संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के खरचा गांव निवासी युवक की शुक्रवार देर रात हादसे में मौत हो गई। युवक मामा के लड़के के साथ बाइक से चारधाम जा रहे पिता को बस पर बैठाने के लिए घर से बस्ती के महादेवा चौराहा जा रहा था। उसी समय रास्ते में ही वह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया और उसका साथी घटना में घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार खरचा गांव निवासी श्याम बिहारी तिवारी शुक्रवार को चारधाम की यात्रा के लिए बस्ती जनपद के महादेवां चौराहे पर बस पकड़ने के लिए घर से रात 09:30 बजे ऑटो से निकले। पिता को बस पर बैठाने के लिए देवेश पुत्र श्याम बिहारी (34) मामा के लड़के अंकुर मिश्रा निवासी किन्नुभार के साथ बाइक लेकर घर से निकला। ऑटो व बाइक दोनों लगभग आधा किमी के फासले पर चल रहे थे। जैसे बाइक सवार देवेश व अंकुर लालगंज और महादेवां मार्ग स्थित हथियाए चौराहे के पहले सड़क पर बनी पुलिया के पास पहुंचे सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में देवेश की मौके पर ही मौत हो गई और अंकुर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। वहीं पिता ने चारधाम की यात्रा स्थगित कर दी। खरचा गांव के प्रधान प्रतिनिधि गुलाब चंद ने बताया कि घटना के बाद सूचना पाकर वह अन्य ग्रामीणों के मौके पर पहुंच गए। बस्ती में शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें