संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बघौली औरही मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राम कृपाल सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार युवक पुलिया से अनियंत्रित होकर टकरा गया। घायलावस्था में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान राकेश पुत्र दयाराम उम्र 28 वर्ष निवासी गांव चंदिया के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।