फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Mon, 17 Jun 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोलनापुर। महुली क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ में रविवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोल्हुआ गांव के रहने वाले गोलू तिवारी (30) पुत्र दीनानाथ तिवारी रविवार को शाम 4.30 बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई के कार्य के लिए निकले थे। उसी दौरान गांव के पास बंधे पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसके नीचे दब गया। इस दौरान आस पास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। लोग मौके पर पहुंचे और गोलू को ट्रैक्टर के नीचे से किसी तरह से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू दो भाई है। उसकी पत्नी और मां का बेहोश हो जा रही हैं। गांव के लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें