फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौ

विज्ञापन
धर्मसिंहवा में युवक के घर लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

पड़ोसी की बिजली की गड़बड़ी ठीक करते वक्त हुआ हादसा
धर्मसिंहवा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के खटहां गांव के एक युवक की शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक पड़ोसी की बिजली बनाने गया था। पुलिस घटना की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमया ताल के राजस्व गांव खटंहा निवासी 30 वर्षीय गणेश सुबह पड़ोसी के यहां बिजली का बोर्ड ठीक करने गया था। बोर्ड ठीक करते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। गणेश को छोड़कर सभी भाई बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां कुंती का रो -रोकर बुरा हाल था। मां गणेश के साथ रहती थी। एसओ अनिल कुमार ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें