मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव निवासी युवक की बस्ती में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पीड़ित परिजन गमगीन हो गए। सूचना पर ग्रामीण पीड़ित के घर जुट गए।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कठार निवासी राजगीर राम अवध पाल के सबसे छोटे पुत्र सुरेश पाल (23) बस्ती में स्थित एक डेयरी फार्म पर कार्य करते थे। सुरेश एक सांड को भगाने के प्रयास में तार से स्पर्श करने की वजह से करंट की चपेट में आ गए।
घटना में उनकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही परिजनों को मिली, वैसे ही घर पर कोहराम मच गया। ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि सुरेश पाल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। जबकि वह अविवाहित थे।