संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि युवक डीघा बाईपास के पास खड़ा था उसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है।