- रसूलपुर रेलवे क्राॅसिंग के पश्चिम रेल ट्रैक पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बयारा निवासी युवक की रविवार को ट्रेन से कट कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज मगहर राजीव सिंह ने बताया कि मगहर पुलिस को रसूलपुर रेलवे क्राॅसिंग के पश्चिम रेल ट्रैक अप व डाउन ट्रैक के बीच युवक की लाश मिलने की सूचना मिली। हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा था। उसी वक्त मृतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने शव की पहचान मोहित सिंह (19) पुत्र राकेश सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय खलीलाबाद भेज दिया।