धनघटा। राम जानकी मार्ग पर बुधवार को देर रात मुठही कला गांव के पास डंपर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मुठही कला गांव निवासी सुमित पुत्र जेठू बुधवार की रात करीब 9:45 बजे राम जानकी मार्ग को पैदल पार कर रहे थे। उसी समय धनघटा की तरफ से तेज रफ्तार के साथ आ रहे डंपर ने सुमित को चपेट में ले लिया।घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। डंपर चालक डंपर के साथ भाग निकला। हादसा की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस करवाई करने में जुट गई। संवाद