संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पचपोखरी पुरवा भखुरहिया में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सोनू निषाद ने बताया कि विपक्षी रंगसिंह व लीलावती देवी उनके ऊपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर 11 फरवरी को रात 8:00 बजे उनके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे। मना करने पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद