संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के सरैया में जमीन संबंधी विवाद में निर्माणाधीन दीवार गिराने से मना करने पर कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। गौरापार निवासी महेंद्र प्रताप यादव पुत्र सुमिरन यादव का आरोप है कि वह 28 जुलाई को सरैया स्थित बैनामा शुदा जमीन पर दीवार का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बीच सद्दाम हुसैन, मसीहुद्दीन उर्फ सोनू, कुतुबुद्दीन निवासीगण मडया व याकूब खान निवासी बंजरिया पूर्वी गोलबंद होकर पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोग उसकी निर्माणाधीन दीवार को गिराने लगे। विरोध करने लोग अपशब्द कहते हुए उसे मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। किसी तरह वह जान बचाकर भागा और 100 नंबर की टीम और चौकी इंचार्ज मौके पर आए तब उसके परिवार के सदस्यों की जान बची। पुलिस के आने के बाद उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि चारो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। संवाद