फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर लाठी और भाला से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के बाराखाल में स्थित डिग्री कॉलेज के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। एक युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और भाला से मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए तहरीर में आकाश यादव निवासी बाराखाल ने बताया कि वह कूड़ा फेंकने गया था। मोतीनगर मेंहदावल निवासी प्रेम सागर और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उन्हें गाली देते हुए लाठी, डंडा व भाला से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें