फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के दुघरा कला गांव में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक पर हमला हुआ। पीड़ित राजकुमार ने गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। 17 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे जगन्नाथ, दिवाकर, गौतम और कृष्णा ने उसके घर पर हमला किया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की छड़ से राजकुमार को पीटा। हमले में उसके सिर, दाहिनी आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने गालियां देने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया। राजकुमार की तहरीर पर 18 अक्तूबर को धनघटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक नंदू गौतम को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें