धर्मसिंहवा। होली के दिन धर्मसिंहवा के एक मस्जिद की दीवार पर रंग फेंक देने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। धर्मसिंहवा में 14 मार्च को लोग होली खेल रहे थे। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद एक युवक ने धर्मसिंहवा कस्बा स्थित मस्जिद की दीवार पर रंग से भरा हुआ गुब्बारा फेंक दिया। जिस पर दूसरा पक्ष आक्रोशित होकर विरोध दर्ज कराने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कमलेश की पहचान की और हिरासत में लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय भेज दिया। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक कमलेश को पाबंद किया गया है। संवाद