फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में युवक और युवती घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग पर रविवार की शाम ठकुराडाडी गांव के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और उसकी रिश्तेदार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी मलौली भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बस्ती जिले के नगर क्षेत्र के अइरिलया गांव निवासी 32 वर्षीय बृजेश कुमार लालगंज क्षेत्र के परेवा गांव निवासी कमलावती के साथ बाइक से धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार जा रहे थे। वे लोग उमरिया बाजार-धनघटा मार्ग पर ठकुराडाडी गांव के पास पहुंचे थे। उसी दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया।
वहां से घायल बृजेश कुमार को गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमलावती का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में चल रहा है। एसओ जयवर्धन सिंह ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें