फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शनिवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे किशोर की बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत-नंदौर के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली से गिर कर दब जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और उस पर सवार लोग ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ बखिरा विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि लक्ष्मी जी की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से बेलहर क्षेत्र के आमी नदी के पड़रिया पुल पर गए थे। लोग मूर्ति विसर्जित करके लौट रहे थे। अभी वे बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत-नंदौर के बीच पहुंचे ही थ कि ट्रैक्टर पर बैठा 16 वर्षीय किशोर अचानक सड़क पर गिर गया और उसका सिर ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया। शव की पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है। वैैसे किशोर नंदौर का निवासी होना बताया जा रहा है, लेकिन उसकी शिनाख्त की पुष्टि नहीं हो पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें