फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। 27 अक्तूबर को युवती की मां खलीलाबाद स्थित अशोका अस्पताल गई थी। इस दौरान उनकी 20 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। गांव के अरमान और वीरेंद्र मौर्य ने इसका फायदा उठाकर घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। युवती के विरोध पर आरोपियों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मां के लौटने पर बेटी ने उन्हें घटना बताई। इसके बाद मां ने थाने में तहरीर दी। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरमान और वीरेंद्र मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें