फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार दिन पहले से घर से निकले युवक का शव मिला

Sat, 22 Apr 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चार दिन पहले पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले युवक का शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मटिहना के पास शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कौवाटार गांव निवासी 42 वर्षीय राजाराम की 20 अप्रैल को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई और उसी के बाद राजाराम भी घर से निकल गए। तभी से राजाराम घर नहीं पहुंचे। शनिवार को मटिहना के पास राजाराम का शव मिला। पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच कर पिता भगाने ने शव की पहचान बेटे राजाराम के रूप में की।
मां तेरसा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बेटे की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की आशंका जाहिर की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि राजाराम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पारिवारिक कलह की वजह से युवक चार दिन पूर्व घर से निकल गया था। उसके नग्न शरीर पर शर्ट पड़ा था। पूछताछ में पता चला कि युवक शराब पीता था। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं दिखाई दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें