फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में गई जान

Sun, 28 Apr 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राम जानकी मार्ग पर हैंसर बाजार के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। राम जानकी मार्ग पर रविवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। युवक अपने ससुराल आया हुआ था।

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के उनवल गांव निवासी 25 वर्षीय बैजनाथ पुत्र संतलाल की ससुराल धनघटा क्षेत्र के भैसाखुट गांव में है। रविवार को वह अपने ससुराल से हैंसर बाजार सामान खरीदने गया हुआ था। सामान खरीदकर जब बाइक से ससुराल लौट रहा था तो राम जानकी मार्ग पर हैंसर बाजार के करीब ही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। लोग युवक को सीएचसी मलौली ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के ससुराल के लोग अस्पताल पर पहुंच गए हैं। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें