फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तारीख पर कोर्ट में आया युवक तहसील से लापता

Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक शुक्रवार को धनघटा तहसील से लापता हो गया। तहसील गेट पर देर शाम तक खड़ी उसकी बाइक को देखकर लोग इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


इस्रावती पत्नी सत्यनारायण का कहना है कि उनका 19 वर्षीय बेटा अनिल कुमार शुक्रवार की सुबह धनघटा तहसील पर तारीख देखने के लिए बाइक लेकर घर से निकला। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो उसका तलाश परिवार के लोग करने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना दी कि अनिल की बाइक तहसील गेट के बगल में खड़ी है। वहां पहुंचकर अनिल के आने जाने के संबंध में जानकारी की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाइक को घर ले जाया गया। शनिवार को परिवार के लोग थाने पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिए और अनिल के तलाश की गुहार लगाई। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करके अनिल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें