फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लिफ्ट मांगने वाला युवक बाइक लेकर फरार

Tue, 23 Jul 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र से बाइक लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि 12 जुलाई को रात वह मेंहदावल एक ढाबा पर खाना खाने गए हुए थे। खाना खाकर उनको बाइक से लखनऊ जाना था। वहां पर एक व्यक्ति मिला और उसने अपनी मजबूरी बताकर बस्ती जाने की बात कहकर बाइक पर लिफ्ट ली।
विज्ञापन


दुधारा थाना के सेमरियांवा के इस्लामाबाद पहुंचने पर जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों लोग एक स्थान पर रुक गए। इसके बाद उन्हें नींद आ गई। रात करीब 12:30 बजे के आसपास आंख खुलने पर देखे कि बाइक के साथ वह युवक गायब था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें