बकाया मांगने पर युवक से धक्का मुक्की
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के धोबखरा गांव निवासी युवक से बेचे गए धान का बकाया रकम मांगने पर बकाएदार ने धक्का मुक्की की। आरोप है कि उसकी चेन भी ली। पीड़ित ने पुलिस चौकी मुखलिसपुर में तहरीर दी है।
धोखबरा गांव निवासी निलेश पांडेय का आरोप है कि कुछ माह पहले क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे धान खरीदा था। धान का 53 हजार रुपये बकाया था। बार- बार मांगने पर जब रुपये नहीं मिले तो पुलिस को तहरीर दी थी। थाने में तीन सितंबर को जल्द रुपये देने की बात पर समझौता हुआ था। चार सितंबर को 15 हजार रुपये मिले था।
निलेश पांडेय का आरोप है कि मंगलवार शाम को जब वह शेष बकाया लेने के लिए बकाएदार के घर पहुंचे तो उसके साथ धक्का मुक्की की गई। मुखलिसपुर चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है।