संतकबीरनगर जिले में बखिरा क्षेत्र के तलकुलवा के रहने वाले युवक को जलसवल भरवलिया के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक भाग निकले। घायल ने फोन से घर वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को पहले अस्पताल ले गए और बाद में दवा कराने के बाद घर ले आए।
सैय्यद अली पुत्र रमजान अली ने बताया कि वह मंगलवार की शाम छह बजे दवा लेने के लिए घघसरा जा रहे थे। उसी दौरान नगर पंचायत बखिरा स्थित जसवल भरवलिया से कुछ ही दूर बाइक से दो युवक पहुंचे और उसे घेर कर रोक लिया।
इसे भी पढ़ें: सपा नेता काजल का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का वीडियो वायरल, चालान
आरोप है कि युवकों ने उसे चाकू मारा। चाकू मार कर आरोपी जोर- जोर से चिल्लाते हुए बाइक से भाग गए। आरोपी चेहरे पर गमछा बांध रखे थे।
एसओ श्याम मोहन ने बताया अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को चिह्नित कर तलाश की जाएगी। वैसे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।