संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़गो में सोमवार की देर रात ससुराल जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के बयारा गांव निवासी संजय कुमार (40) पुत्र बृजभार गड़सरपार स्थित चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। उनके भाई जानू कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे के करीब उनके भाई अपनी बाइक से अनई स्थित ससुराल जा रहे थे। वह बड़गो के पास पहुंचे ही थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगो ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया। रात लगभग 11:30 बजे सूचना मिली वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस शुव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। संवाद