फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात पर हुई थी कहासुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के खेवसिया गांव में सोमवार देर शाम किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी कहीं चली गई। कुछ देर बाद युवक घर के बगल पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला।
खेवसिया गांव के रहने वाले खुशदिल (23) पुत्र बलिराम की दो साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल की बेटी रोहानी भी है। ठेला चलाकर खुशदिल घर का खर्च चलाता था। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। नाराज होकर पत्नी छाया देवी बेटी को लेकर घर से निकल गई। खुशदिल ने पत्नी और बेटी की खोजबीन की। जब पता नहीं चला तो घर लौट आया। कुछ देर बाद उसने घर के पास पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। खुशदिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सूचना पर पौली चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें