फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर के बगल सो रहा युवक खून से मिला लथपथ, हमला की आशंका जता रहे परिजन

Fri, 17 Mar 2023 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।

सार

पौली चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि तेजपुर में रामसेख नामक युवक को चोट लगने की जानकारी तो मिली है। पुलिस मौके पर गई भी थी, लेकिन इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में धनघटा क्षेत्र के तेजपुर गांव में घर के बगल सो रहा युवक बृहस्पतिवार की सुबह खून से लथपथ मिला। परिजन आननफानन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रामसेख पुत्र चंद्रजीत बुधवार की रात भोजन करने के बाद घर के बगल जाकर सो गया। बृहस्पतिवार की सुबह देर तक वह जब नहीं उठा तो परिवार के लोग उसके पास पहुंचे। परिजन उसे खून से लथपथ और सिर पर गंभीर चोट देखकर सकते में आ गए।

इस संबंध में पौली चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि तेजपुर में रामसेख नामक युवक को चोट लगने की जानकारी तो मिली है। पुलिस मौके पर गई भी थी, लेकिन इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें