फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू नदी में नहाते समय डूबा युवक

Sun, 08 Sep 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चाडीपुर घाट पर कर रहा था स्नान, पैर फिसलने से गहरे पानी चला गया
विज्ञापन

- एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, बुलाई गई एसडीआरएफ टीम
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के चाडीपुर घाट पर रविवार को सरयू नदी में नहाते समय 23 वर्षीय युवक डूब कर लापता हो गया। युवक गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के बलुआ गांव का निवासी है। युवक के नदी में डूबने की सूचना पर धनघटा और बेलघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश में जुटी हुई है। नदी के तेज बहाव के कारण पता नहीं चल सका है।

बलुआ गांव निवासी विजय पुत्र त्रिवेणी साथियों के साथ रविवार को धनघटा क्षेत्र के चाडीपुर घाट पर नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे लोग शोर मचाए तो कई लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से विजय की नदी में तलाश करने लगे, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी साथियों ने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम धनघटा रमेश चंद्र और एसओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि डूबे युवक की तलाश स्थानीय गोताखोर काफी देर तक किए लेकिन पता नहीं चल सका। नदी में डूबे हुए युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। युवक के डूबने की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे और विजय की सलामती की प्रार्थना ईश्वर से कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें