फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली काटने के विवाद में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के भकठी बेलदारी पुरवा गांव में बिजली काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने हैंडपंप व चारपाई क्षतिग्रस्त करने का आरोप मढ़ा। पीड़ित चंद्रशेखर का आरोप है कि बिजली काटने को लेकर कुछ लोगो ने उससे विवाद कर लिया। इसी बात को लेकर गांव के ही शैलेश तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे अपशब्द कहे व लाठी डंडे से पिटाई किए। घर पर रखा चारपाई व हैंडपंप को भी क्षतिग्रस्त कर दिए। एसओ ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

तीस पाउच देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बखिरा। क्षेत्र के सईबुज़ुर्ग गांव के पास से पुलिस ने तीस पाउच देसी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एसओ श्याममोहन ने बताया पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान धौरापार निवासी करफू के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें