बेलहर कला क्षेत्र के भगौसा पुल के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बेलहर कला क्षेत्र के भगौसा पुल के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को तीन किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एसओ बेलहरकला सरोज शर्मा ने बताया कि एसओजी प्रभारी सर्वेश राय के साथ भेड़ौरा पिकौरा के पास वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली की भगौसा पुल के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो वह भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अवनेन्द्र सिंह उर्फ अन्नू पुत्र ओंमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम बेलवा सेंगर बताया। तलाशी के दौरान तीन किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।