संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के परिजनों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित का आरोप है कि उसकी नतिनी 20 दिसंबर को बाजार गई थी। जहां गांव के एक व्यक्ति ने छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे बेवजह मारा-पीटा। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।