ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मगहर (संतकबीरनगर)। खलीलाबाद-मगहर रेलवे स्टेशन के बीच में रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पश्चिम मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मगहर चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। शव क्षत-विक्षत होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। मगहर चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन युवक की लाश क्षत- विक्षत हाल में थी। युवक के पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त की कोशिश की गई। लेकिन, पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।