महराजगंज। नगर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के बैनर तले शुक्रवार को निशुल्क सात दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर के तीसरे दिन सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजी थॉमस और सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान योग का शुभारंभ किया।
सीजे थॉमस ने कहा कि ने कहा कि योग साधना से हम जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। देश और समाज की तरक्की के लिए हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना जरूरी है। नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए निशुल्क बाल योग एवं संस्कार शिविर के माध्यम से अपने शरीर के साथ-साथ देश और समाज मैं विकास के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोटरी क्लब के पूर्व सचिव हमीदुल्लाह खान ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग के बल पर हम बहुत लंबी उम्र पा सकते हैं व लंबे समय तक बीमारियों से दूर रह सकते हैं। देश के हर वर्ग को स्वस्थ रहने के लिए योग करने की आवश्यकता है। बाल योग एवं संस्कार शिविर के माध्यम से नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य के रूप में तैयार हो रहे हैं। योग शिक्षक वीरेंद्र गुप्ता द्वारा बाल योगियों को प्राणायाम, आसन, सूर्य नमस्कार आदि कराया।
नगर प्रभारी विनोद गुप्ता ने कहा कि बच्चो में प्रातः काल में जगने एवं योग करने से उनकी शारीरिक क्षमता के साथ साथ बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन राकेश अग्रहरी ने किया। योग शिक्षक विपुल भारद्वाज,संत कुमार वर्मा, राकेश अग्रहरि द्वारा आसन, योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि क्रियाओं को बाल योग साधकों द्वारा कराया गया। इस दौरान बीडी यादव ,चंद्रिका सिंह, एनसीसी मेजर अखिलेश्वर राव, पवन मिश्रा, किशन कुमार गुप्ता, उपेंद्र जयसवाल, दीप नारायण, गणेश श्रीवास्तव, विमल कुमार निगम, मनोज मल्लाह आदि मौजूद रहे।