फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे ठप, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे ठप, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत तीन सीएचसी पर एक्सरे प्लेट नहीं होने से निराश लौट रहे लोग
बाहर से अधिक रुपये देकर करा रहे एक्सरे
संतकबीरनगर। केंद्र से लगायत प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है। लेकिन इस दावे के उलट जिले के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल सहित तीन सीएचसी में एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है। जिससे लोगों को अधिक रुपये देकर बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। यहीं नहीं तीन सीएचसी पर तो एक्सरे मशीन हीं नही है, जबकि टेक्नीशियन तैनात है।
जिला अस्पताल में 10 दिन पूर्व एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है। एक्सरे कक्ष के सामने नोटिस बोर्ड भी टांग दिया गया है। यहां प्रतिदिन 50 से 60 लोग एक्सरे कराने आते हैं। बृहस्पतिवार को एक्सरे कराने आए राजेश कुमार ने बताया कि पैर में चोट की वजह से दर्द हो रहा है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने एक्सरे लिखा। यहां आने पर पता चला कि एक्सरे प्लेट नहीं है। कब तक आएगा कोई बताने वाला नहीं है। अब मजबूरन बाहर से ही एक्सरे कराना पड़ेगा। इसी तरह रामजीत, संजय आदि ने भी बताया कि एक्सरे न होने से निराश लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि एक्सरे प्लेट एक सप्ताह पूर्व खत्म हुई है। डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि दो दिन में प्लेट आ जाएगी। वैसे इमरजेंसी एक्सरे किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद में भी नहीं है एक्सरे प्लेट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में दो सप्ताह से एक्सरे प्लेट नहीं है, जबकि यहां प्रतिदिन 25 से 30 लोग एक्सरे कराने के लिए आ रहे हैं। लोगों को यहां आने के बाद मायूस लौटना पड़ रहा है। यहीं नहीं बाहर से एक्सरे कराने पर उन्हें 350 रुपये से अधिक धन खर्च करने पड़ रहे हैं। दिग्विजयनाथ ने बताया कि एक्सरे प्लेट नहीं है। जिससे अब उन्हें बाहर से एक्सरे कराना पड़ेगा।
मेंहदावल के अस्पताल में भी दिक्कत
सीएचसी मेंहदावल में भी एक सप्ताह से एक्सरे प्लेट नहीं है। जिससे मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। यहां प्रतिदिन 15 से 20 एक्सरे होता था। दिव्यांशु ने बताया कि पैर की हड्डी में चोट लगी है। एक्सरे कराने आए थे पर एक्सरे प्लेट नहीं है। अब बाहर से एक्सरे कराना पड़ेगा।
सांथा सीएचसी से भी मायूस लौट रहे लोग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा में भी एक्सरे की व्यवस्था नहीं है। यहां पर न तो एक्सरे मशीन है और न ही कोई टेक्नीशियन तैनात है। इससे यहां आने वाले लोगों की बाहर से एक्सरे कराना मजबूरी बन गई है।
टेक्नीशियन तो है पर एक्सरे मशीन नहीं
सीएचसी नाथनगर और सीएचसी सेमरियावां में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती तो है, पर यहां पर एक्सरे मशीन नहीं है। दो सालों से तैनात टेक्नीशियन से अन्य काम कराया जाता है। जिससे यहां आने वाले लोगों को एक्सरे के लिए बाहर जाना पड़ता है। इन केंद्रों पर कब एक्सरे मशीन आएगी, कोई बताने वाला नहीं है।
विज्ञापन

एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है। इसके लिए शासन स्तर पर सूचना भेजी गई है। जैसे ही वहां से एक्सरे प्लेट आएगी, सीएचसी पर भेज दिया जाएगा। जिससे मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।
डॉ अनिरुद्ध सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें