फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन लोगों की हत्या की फर्जी सूचना से सनसनी

Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन करने वाला शराब के नशे में था, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बूंधा गांव में तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलते सनसनी मच गई। आनन-फानन एएसपी, सीओ, कोतवाली पुलिस पहुंच गई। जांच में सूचना फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उस पर केस दर्ज किया।
किसी ने डाॅयल 112 पर फोन किया कि वह बूंधा गांव में हमने तीन लोगों की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी, सीओ और कोतवाल पहुंच गए। गांव में पुलिस वालों को देखते हुए लोग सहम गए। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ की पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने गांव में पूरी तरह से जांच की। कुछ देर बाद फोन करने वाले शख्स को खोजने में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद वह शख्स मिला और शराब के नशे में था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और गलत सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली आई। पूछताछ के बाद उस पर केस दर्ज किया।
सीओ दीपांशी राठौर ने बताया कि एक व्यक्ति ने हत्या की झूठी सूचना दी थी। उसने पुलिस को परेशान किया। उसको गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें