संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर 26 अक्तूबर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग कुश्ती, हॉकी, हैंडबाॅल एवं बास्केटबाॅल प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के बहुउद्देशीय हाल में होगा। साथ ही जिलास्तरीय जूनियर बालक वर्ग हैंडबॉल, हॉकी प्रतियोगिता 27 से 28 अक्तूबर को स्टेडियम परिसर में आयोजित होगा। जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग बास्केटबाॅल प्रतियोगिता दो नवंबर को सेंट थामस इंटर कॉलेज के परिसर में होगी। उन्होंने खिलाड़ियों से बैंक पासबुक की छायाप्रति को साथ लाने के लिए कहा है।