फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ में कुश्ती प्रतियोगिता आज

Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पूर्वांचल के पहलवान प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी करेंगे। हर साल की भांति इस वर्ष भी बाबा तामेश्वरनाथ इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता दिन के 11 बजे से शुरु होकर दोपहर बाद तक चलेगी। इसमें विभिन्न आयु-भार के पहलवान अपना दांव-पेंच आजमाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें