फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नागपंचमी पर नागों की पूजा से मिलते हैं शुभ फल

Mon, 21 Aug 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


आज मनाई जाएगी नाग पंचमी, पूजे जाएंगे नाग देवता

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हिंदुओं का प्रमुख व नाग देवता की उपासना का पर्व नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सावन का सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक ही दिन पड़ने से शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और नाग देवता को प्रसन्न करेंगे।
विज्ञापन

पयोहारी आश्रम उसका राजा के पुजारी रमाकांत शुक्ल ने बताया कि हमारे देश में नाग पूजा परंपरागत रूप से चली आ रही है। सावन माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाई जाती है। नागो का मनुष्य के जीवन से सीधा संबंध है, प्रकृति के संतुलन में इनकी अहम भूमिका है। इस दिन नागो का दर्शन शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से नाग-नागिन का प्रतीक बना दूध लावा चढ़ाकर पूजा की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें