संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न सर्वेक्षणों में गुणवत्तापूर्ण एवं सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण करने को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। डीएम संदीप कुमार ने कहाकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए प्राथमिक एवं द्वितीयक सेक्टर के असंगठित उद्यमों की पहचान कर उनके सर्वेक्षण की आवश्यकता है। सीएम के जरिए पांच वर्षो में प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थ व्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान समय में देश में प्रदेश का अर्थ व्यवस्था के मामले में तीसरा स्थान है, इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्पादन, सेवा क्षेत्र में उपलब्ध आंकड़ों का सही-सही संकलन आवश्यक है। विभागीय अधिकारी इसको गम्भीरता से लें तथा सही आंकड़ा उपलब्ध कराए। सीडीओ संत कुमार ने कहाकि सभी उद्योगों का पंजीकरण आवश्यक है। इस अवसर पर उप निदेशक अर्थ एवं संख्या बस्ती मंडल अमजद अली अंसारी, सीएमओ डॉ अनिरुद्ध कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।