सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील गेट के निकट स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर चलाने का आवाहन किया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट जलाल अहमद के नेतृत्व में आहूत की गई । बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर इमरान खान, रामनाथ यादव, रामकरण गौड़, सोमई राम आदि मौजूद रहे। संवाद