धनघटा। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सिरसी गांव से पूरब स्थित गैंस एजेंसी के पास रविवार की देर शाम हादसे में घायल हुए मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम हाऊस भेजी। मुखिया की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के रहने वाले 48 वर्षीय झारखंडी पुत्र नोखई रविवार की शाम साढ़े सात बजे पैदल ही बाजार करने गए थे। वापस आते दौरान सिरसी से पूरब गैंस एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।