फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए कराया गया कार्य

विज्ञापन
शहर के मोतीनगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर के जमफर को ठीक करते बिजलीकर्मी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को टाउन तीन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में अनुरक्षण का कार्य कराया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि टाउन तीन फीडर से जुड़ी लाइनों और ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके चलते शहर के अंसार टोला, पठान टोला, मोतीनगर, बरदहिया बाजार, बरईटोला, ट्यूबवेल कॉलोनी आदि क्षेत्र की बिजली दो घंटे तक बाधित रही है। उन्होंने बताया कि अनुरक्षण कार्य होने से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में व्यापक रूप से सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें