फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जबरदस्त प्रदर्शन से वाॅलीबाल में जीता गोल्ड

Fri, 23 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित सीनियर महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के पीआरडी मुख्यालय में किया गया। इसमें चार जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गोरखपुर जोन से प्रतिभाग करते हुए सिद्धार्थनगर जिले की खिलाड़ियों ने दोनों सेटों में प्रयागराज जोन को हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। जिले की खिलाड़ियों का खेल देखकर दर्शक दंग रह गए। खेल के दौरान सभी लोग खिलाड़ियोंं का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन, प्रयागराज जोन, कानपुर जोन व बरेली जोन की सीनियर महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें दो ग्रुप बनाकर मैच करवाए गए। गोरखपुर जोन का पहला मैच बरेली से हुआ। जिसमें गोरखपुर ने बरेली को दोनों सेटों में मात देकर जीत प्राप्त की। गोरखपुर ने बरेली को पहले सेट में 25-20 व दूसरे सेट में 25-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। उसके बाद गोरखपुर जोन का कानपुर जोन से सेमीफाइनल मुकाबला करवाया गया।
गोरखपुर ने कानपुर को दोनों सेटों में हराकर फाइनल में जगह बना ली। जिसमें गोरखपुर ने कानपुर को पहले सेट में 25-15 व दूसरे सेट में 25-16 से हराकर फाइनल की राह आसान कर ली। उसके बाद गोरखपुर व प्रयागराज के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें गोरखपुर जोन ने प्रयागराज को दोनों सेटों में हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली है। जिसमें गोरखपुर ने प्रयागराज को पहले सेट में 25-20 व दूसरे सेट में 25-21 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


बाक्स
जिले की खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व
गोरखपुर जोन से प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्धार्थनगर जिले की रेनू, ज्योति वर्मा, संजना साहनी, नेहा गौड़, चांदनी, रोशनी कुमारी व प्रियंका ने प्रतिभाग किया। कोच अरविंद गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतर तरीके से प्रदर्शन किया। जिससे उन्होंने दोनों पारियों में अपने प्रतिद्वंद्वी को लंबे अंतराल से मात देने में सफल हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें