फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल लगाकर महिला समस्या का किया निस्तारण

Tue, 11 Nov 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया गया। सभी थानों की एंटीरोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराध की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताकर सेवाओं का उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें